2021/03/02

बिहार ब्रेकिंग : महिला ने टांगी से काटकर पति को मार डाला......पुलिस जाँच में जुटी

ROHTAS : कैमूर पहाड़ी  पर रोहतास थाना क्षेत्र के बुधुआ गांव में मंगलवार को एक महिला ने अपने पति की टांगी से काटकर हत्‍या कर दी। 

इस घटना से सनसनी फैल गई। मृतक महेंद्र सिंह खरवार उर्फ बुधन सिंह खरवार (25 वर्ष) शेषनाथ सिंह का पुत्र था। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल भेज दिया। आरोपित महिला सरस्‍वती देवी को गिरफ्तार कर लिया।

Police ने बताया कि बुधुआं निवासी महेंद्र सिंह खरवार की हत्या उसकी पत्‍नी सरस्वती देवी ने टांगी से प्रहार कर कर दी। स्‍वजनों का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पति-पत्‍नी में कोई विवाद भी नहीं था।

थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार सरस्वती को कोर्ट में पेशी के बाद वहां से प्राप्त निर्देश के आलोक में जांच कराई जाएगी।