PATNA : बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है. आज या कल कभी भी 12वीं के रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, रिजल्ट जारी होने में अब बहुत अधिक देरी नहीं है.
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घड़ियां नजदीक आने के साथ ही अब इस सवाल पर चर्चा शुरू हो गयी है कि इस बार कौन टॉपर होगा. आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के टॉपर्स की चर्चा में ये कि छात्र या छात्रा कौन टॉप करेगा.
पिछली साल की तरह इस बार भी रिजल्ट मार्च में आ रहा है. ध्यान रहे इंटर की परीक्षा एक फरवरी से शुरू हुई थी.बिहार बोर्ड द्वारा आधिकारिक रूप से इंटर रिजल्ट 2021 को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है, इसलिए रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें.
उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन समाप्त होने के बाद सभी क्षेत्रीय कार्यालय से इंटर टॉपर की कॉपियां मंगायी गयी थी. इसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हुई थी. इस बार इंटर परीक्षा में 38 जिलों के 1,473 केंद्रों से 13,50,233 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 7,03,693 छात्र जबकि 6,46,540 छात्राएं थी. इंटर की परीक्षा एक से 13 फरवरी तक आयोजित की गयी थी. कॉपियों का मूल्यांकन पांच मार्च से 20 मार्च तक चला था. इसमें अधिकांश मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य 17 मार्च तक समाप्त हो गयी थी.
ऐसा माना जा रहा है कि इस बार बिहार बोर्ड पूरे देश में सबसे पहले 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट देने वाला बोर्ड बन जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि सीबीएसई और आइसीएसई सहित कई राज्यों के बोर्ड अभी रिजल्ट जारी करना तो दूर, परीक्षा भी नहीं ले पाए हैं. कुछ साल पहले तक बिहार में भी इंटर का रिजल्ट मई से जून के बीच आता था.
इंटर रिजल्ट के बारे में बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर अभी कोई घोषणा नहीं की है. लेकिन बोर्ड की तैयारी पूरी है और इस बार भी सभी बोर्ड में सबसे पहले रिजल्ट जारी कर बिहार बोर्ड अव्वल आने वाला है.
बिहार बोर्ड सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार टॉपर्स की सूची में छात्रों को विज्ञान (पीसीएम) से ही उम्मीद है, जबकि कला और वाणिज्य में छात्राएं अव्वल आएंगी. ओवरऑल टॉपर्स सूची में छात्राओं का प्रभाव इस बार भी दिखेगा.
रिजल्ट जारी होने के बाद आप इस वेबसाइट पर अपना रॉल नंबर और रॉल कोड डालकर रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा एसएमएस (SMS) और आईवीआरएस (IVRS) के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी. इसकी डीटेल बिहार बोर्ड जल्द ही जारी करेगा.
बिहार बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट जारी करेगा. बिहार बोर्ड ये रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebseb.in और www.biharboardonline.gov.in पर रिजल्ट जारी करेगा.
इन स्टेप्स से कर पाएंगे चेक
सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा.
अब रोल नंबर और रोल कोड सबमिट कर करना होगा.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
अब अपने रिजल्ट को चेक कर उसका प्रिंट निकाल लें.
आप इन वेबसाइटों की मदद से आप अपनी रिजल्ट आसानी से चेक़ कर पाएंगे
1. onlinebseb.in
2. biharboard.online
3. indiaresults.com
4. m.jagranjosh.com
5. m.livehindustan.com
6. bsebresult.online
7. biharboard.ac.in
8. biharboardonline.com
9. biharboardonline.bihar.gov.in
10. seniorsecondary.biharboardonline.com