यह वीडियो बुधवार की शाम से तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो SI वर्दी में शराब के नशे में ठुमका लगाते नजर आ रहे हैं। एक SI अभी कोपा थाने में ही पदस्थापित है, जबकि दूसरे का 3 महीने पहले ही दिघवारा में तबादला हुआ है। सूत्रों के अनुसार वीडियो एक आर्केस्ट्रा संचालिका के डेरा पर का है, जिसमें कोपा का ही एक बड़ा शराब माफिया भी दिख रहा है।
वीडियो में शराब कारोबारी के साथ साथ दोनों SI भी नर्तकी के साथ भरपूर मजे लेते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों SI पर अब कार्रवाई तय मानी जा रही हैं।
कोपा थाने में पदस्थापित SI सुनील ठाकुर शराब कारोबारियों के साथ अक्सर आर्केस्ट्रा संचालकों के डेरा पर प्राइवेट पार्टी में शामिल होते हैं। कोई शागिर्द इनका वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में SP संतोष कुमार ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
बड़ा सवाल यह है कि बिहार में शराबबंदी के बाद पुलिस को शराबबंदी सफल बनाने के कई टास्क दिए गए हैं। ऐसे में अगर पुलिस वाले ही शराब-शबाब की पार्टी करेंगे तो शराब पर रोक कौन लगाएगा।लेकिन Bihar superfast khabar न तो इस वायरल वीडियो की पुष्टि करता है न ही पुलिसकर्मियों द्वारा शराब पीने की पुष्टि करता है।