2021/03/05

प्रेम प्रसंग का मामला...समस्तीपुर में महिला को मोबाइल पर हुआ प्यार..ससुराल से नगदी जेवर व बेटे के साथ महिला फरार

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 10 से एक महिला द्वारा अपने ससुराल से नगदी,जेवर और अपने 11 वर्षीय पुत्र राजा चौधरी उर्फ गोलू को साथ लेकर फरार होने की जानकारी मिली है।जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वैसे अभी तक थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
             फाइल फोटो राजा चौधरी उर्फ गोलू

मिली जानकारी के अनुसार लगभग बीते 6 वर्ष पूर्व कल्याणपुर निवासी सूरज चौधरी को मोबाइल के माध्यम से विधवा महिला छत्तीसगढ़ राज्य के सुंदरगढ़ जिले के बसंती कॉलोनी कुम्हार पाड़ा निवासी सावित्री देवी से प्यार हो गया। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने सावित्री देवी के परिवार के सदस्यों के बीच छत्तीसगढ़ में शादी कर ली। 
फाइल फोटो सूरज चौधरी, सावित्री देवी, पुत्र राजा चौधरी उर्फ गोलू

क्योंकि सूरज चौधरी की पूर्व पत्नी प्रमिला देवी गंभीर बीमारी के कारण स्वर्ग सिधार चुकी थी। फिर सूरज चौधरी अपने गांव कल्याणपुरआकर सावित्री देवी एवं उसके पुत्र राजा चौधरी उर्फ गोलू के साथ राजी-खुशी रहने लगा। इस बीच दोनों पति-पत्नी का छत्तीसगढ़ आना-जाना लगा रहा।
                 फाइल फोटो सावित्री देवी

साथ ही सूरज चौधरी द्वारा हर दु:ख की घड़ी में ससुराल वालों को गाढ़ी कमाई भेजा जाने लगा।वहीं कुछ महीनों से ससुराल वालों को पैसा नहीं भेजे जाने के कारण दोनों पति-पत्नी के बीच अनबन चल रहा था। वहीं मौका देखते ही उक्त महिला घर में रखे नगदी,जेवर एवं अपने बेटे सहित फरार हो गई।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट