SAMASTIPUR : विभूतिपुर प्रखंड के शाहपुर में गंगा प्रसाद ईश्वर के आवासीय परिसर में हर साल की भांति इस साल भी जन कल्याण हेतु रामायण गोष्ठी का किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता केशव बाबू व संचालन कन्हैया ईश्वर ने की। इस रामायण गोष्ठी में रामायणियों ने बालकांड के दोहा 320 से 330 तक का सस्वर पाठ किये।
वहीं रामायणियों ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन हर युग के लोगों के लिए आदर्श है।रामचरितमानस एवं रामायण गोष्ठी के पावन उद्देश्य से समाज का आज भी सब प्रकार से कल्याण हो सकता हैं।
वहीं गोष्ठी में रामायणी कारी मिश्र ने रामचरितमानस को कलयुग का कल्पतरू एवं भगवान श्रीराम को विश्व मानवता का आदर्श महापुरुष बताया।
साथ ही लाल जी मिश्र ने कहा कि रामचरितमानस के आदर्श पात्रों को मानव जीवन में उतार कर ही इस धरती पर मानव का कल्याण संभव है।
गोष्टी को कुलानंद झा,अरविंद मिश्र,बैधनाथ ईश्वर,प्रभाकर ठाकुर,राजेन्द्र ईश्वर,कृष्ण मनु,कन्हैया ईश्वर सहित दर्जनों रमाणियों ने संबोधित किया।वहीं देर शाम तक गोष्टी कि सरिता रस से लोग विभोर होते रहे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट