2021/03/20

समस्तीपुर : जोरों पर महापंचायत की तैयारी कॉ.विधायक अजय कुमार ने किया क्षेत्र दौरा

SAMASTIPUR :  विभूतिपुर किसान विरोधी तीन नए कानून के विरोध में आगामी 25 मार्च को तरुणिया मैदान में आहूत किसान महापंचायत के तैयारी को लेकर 
विभूतिपुर विधायक कॉ.अजय कुमार ने प्रखंड के साखमोहन, देसरी-कार्रख,मंदा, दियानतपुर,लिटियाही -भुसवर, सुरौली में क्षेत्र दौरा करते हुए बैठक में भाग लिया। 

बैठक में विधायक ने कहा कि यह कृषि कानून प्रधानमंत्री मोदी जी अपने दो दोस्त को फायदा पहुंचाने के लिए जबरदस्ती थोपर रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में किसान 120 रोज से ऊपर धरना प्रदर्शन कर रहे है 300 के लगभग किसानों ने अपनी शहादत दे चुके है।फिर भी दिल्ली सरकार एवं केंद्र सरकार की नींद नही खुली है।

इसीलिए आप सब से अपील है कि आगमी 25 के महापंचायत में शामिल होकर दिल्ली में बैठे किसानों के हौसला बढ़ाने का काम करें। 

मौके पर अंचल सचिव कॉ.मिथलेश सिंह, नवीन सिंह, ब्रह्मदेव महतो, विश्वनाथ महतो,रामबालक सहनी,मुकेश सिंह,रामदेव राय, बंधू महतो,पवन सिंह,मनोज यादव,राजगीर यादव,रामपदारथ महतो,जगदीश महतो, डीवाईएफआई के बबलू  एसएफआई के जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सहित माकपा पार्टी के सैकड़ों किसान मजदूर मौजूद थे।