DESK : नोएडा में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. मामला गौतमबुद्ध नगर जिले का है. यहां एक होटल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. इसकी सूचना मिलने के बाद नोएडा पुलिस ने शनिवार को होटल पर छापेमारी की. मौके से पुलिस ने दर्जभर लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को यहां से कुछ आपत्तिजनक दवाइयां और सामग्री भी मिली है.
पुलिस के मुताबिक, सेक्स रैकेट का ये धंधा चीती गांव के पास क्राउन प्लाजा होटल में चल रहा था. मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर थानाक्षेत्र का है.
इस मामले में पुलिस ने 12 लड़कियों को पकड़ा है. साथ ही 10 लड़के भी गिरफ्तार किए गए हैं. क्राउन प्लाजा होटल के मैनेजर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कुल मिलाकर इस मामले में 23 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.