SARAN : सारण में मोहम्मदपुर पंचायत की मुखिया के पोते की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मांझी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर में देर रात की है।
थानेदार ओम प्रकाश चौहान के अनुसार हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मृतक की पहचान मुखिया सिया देवी के पौत्र और ईंट भट्ठा संचालक शैलेंद्र उपाध्याय के पुत्र अवनीश उपाध्याय उर्फ आकाश कुमार (22) के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार अवनीश रविवार शाम अचानक घर से गायब हो गया। इसके बाद काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला।
स्कूल और ईंट भट्ठा दोनों जगह हमलोग उसे ढूंढ़ने गए लेकिन वहां भी नहीं मिला। देर रात सूचना मिली कि उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शैलेंद्र उपाध्याय ने मोहम्मपुर गांव में ही एक स्कूल खोली थी, जिसके बाद वे स्कूल के कामों में व्यस्त हो गए। इसके बाद अवनीश ही ईंट भट्ठा का करोबार संभालने लगा।
घरवालों का कहना है कि अवनीश को किसी विवाद भी नहीं हुआ था फिर भी किसने और क्यों उसकी हत्या की यह बात जांच का विषय है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।