PATNA : पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।एक युवक को प्रेम प्रसंग में शादी करना काफी महंगा पड़ गया।
युवक से नाराज परिजनों ने बीच सड़क पर दोनों पति-पत्नी की जमकर धुनाई कर दी।
सरेआम हो रही मारपीट के दौरान स्थानीय लोगों ने इस झगड़े को शांत कराया जिसके बाद थाना के बाहर ही मामले को रफा दफा कर दिया गया।
दंपत्ति के साथ परिजनों की मारपीट का मामला पटना सिटी के फतुहा थाना क्षेत्र का है जहां थाना से चंद कदमों की दूरी पर मारपीट की यह घटना हुई।
पटना सिटी के धावलपुरा इलाके के रहने वाले आनंद कुमार की पिटाई कर रहे परिजनों का आरोप है कि कुछ महीने पूर्व अपनी भाभी का पैसा चुराने के बाद वह फरार हो गया था।
घर से भागने के बाद उसने पटनासिटी के ही एक लड़की से प्रेम विवाह कर ली और फतुहां में किराये के मकान में रहने लगा।
इस बात की सूचना जब युवक के परिजनों को लगी तब सभी फतुहां पहुंचे और आनंद को अपने साथ ले जाने की जिद्द करने लगे।
जब उसने घर जाने से इनकार कर दिया तो परिजन उसे जबरन फतुहां थाना ले जाने लगे।
पति को थाना ले जाते देख उसकी पत्नी को रहा नहीं गया। मौके पर पहुंची पत्नी अपने उसे परिजनों से छुड़ाने लगी।
ऐसा करने पर युवक के परिजनों ने मिलकर युवक और उसकी पत्नी की जमकर धुनाई कर दी।
किसी तरह आस पास के लोगों ने मामले को शांत कराया जिसके बाद थाने के बाहर ही मामले को रफा दफा कर दिया गया।
Input-first Bihar