2021/03/03

अपराधियों का तांडव.. 20 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी लुटा लूट की रकम बढ़ भी सकती है...जाँच में जुटी पुलिस

PATNA : पटना में अपराधियों का तांडव, शाम में अपराधियों ने हथियार के बल पर पटना के सबसे व्यस्ततम इलाके कंकड़बाग थाना क्षेत्र के कॉलोनी मोर के पास ज्योति अलंकार ज्वेलर्स में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। अपराधियों द्वारा लूट की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है। फिलहाल कितने की लूट हुई है इस बात की जांच अभी की जा रही है।

पटना के अतिव्यस्त कंकड़बाग इलाके में मंगलवार की सरेशाम लूट हो गई। शाम 7:15 बजे के करीब कॉलोनी मोड़ के पास स्थित ज्योति अलंकार ज्वेलर्स में तीन लड़के आए और पिस्टल दिखाकर सोने के चेन का गुच्छा लूट लिया। गुच्छा लेकर दुकान से निकल पैदल ही फरार भी हो गए।

सिर्फ 20-25 सेकेंड में यह सब उस वक़्त हुआ जब कॉलोनी मोड़ इलाके में हैवी ट्रैफिक रहता है। हर समय जाम लगने की संभावना बनी रहती है। शॉप मालिक के अनुसार लूटे गए गोल्ड की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपए है। गुच्छे के एक चेन का वजन 22 ग्राम के आसपास था।
लूट के बाद शॉप के अंदर का नजारा।

ज्योति अलंकार ज्वेलर्स कॉलोनी मोड़ के पास स्थित ललिता मार्केट में है। इसके मालिक का नाम जगजीत सिंह है। उनके अनुसार आज शाम 7:15 बजे के करीब दुकान में पहले एक लड़का आया। फिर बाद में 2 लड़के और आए। सभी के पास पिस्टल थी।

 जब एक लुटेरा चेन लूट रहा था तो दूसरे ने पिस्टल निकाल जगजीत सिंह को सटा दिया और कहा - देते हो कि मार दें? उस वक्त शॉप में दो लेडीज कस्टमर भी बैठी थीं। दोनों पुरानी कस्टमर थीं। एक DSP की और दूसरी आर्मी अफसर की पत्नी थीं। दो महीने पहले एक नया स्टाफ आया था, जो चाय लाने गया था। 

लूटपाट होता देख चाय लेकर आ रहा स्टाफ बाहर की ओर ही भाग गया। करीब 20-25 सेकेंड में ही लूट की पूरी वारदात को अंजाम देकर सभी पैदल ही कॉलोनी मोड़ होते हुए फरार हो गए। भागने के दौरान एक का पिस्टल गिर गया था। कुछ देर तक रोड पर पड़ा हुआ था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

लूट की इस वारदात से 5 मिनट पहले ही कंकड़बाग थाने की गश्ती गाड़ी वहां से गुजरी थी। पुलिस का कहना है कि जिस वक्त वारदात हुई, उस दरम्यान कॉलोनी मोड़ के पास काफी भीड़-भाड़ होती है। इसका फायदा उठाकर अपराधी बड़े आराम से निकल गए। 

हालांकि दुकान के इंट्रेस पर और अंदर में CCTV कैमरा लगा है। फिलहाल लुटेरों की पहचान के लिए दुकान में लगे और आसपास के CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है। इसके आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। सिटी एसपी ईस्ट जितेंद्र कुमार खुद भी मौके पर मौजूद हैं और जांच कर रहे हैं।