2021/03/03

समस्तीपुर में पिस्तौल भिड़ाकर लड़की को किया अगवा...अपहरण के 43 दिन बाद भी दर्ज नहीं हुई प्राथमिकी

SAMASTIPUR :  समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।अपहरण की घटना के 43 दिन बीत जाने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर पीड़ित परिवार ने मंगलवार को एसडीपीओ से मुलाकात की। 

प्रखंड के चकबहाउद्दीन वार्ड संख्या दो निवासी मो. अयूब की पत्नी मैमून निशा ने एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय को आवेदन दिया है। 

आवेदन में बताया है कि 19 जनवरी की आधी रात गांव के ही रिश्ते में लगने वाले मेरे जाउत मो. आजाद सिद्दिकी, नीतीश कुमार राय, मो. रहीम, मो. कयूम, मो. कलीम, मो. हदीश, सितारा खातून, फविदा खातून, अफसाना खातून छत व सीढ़ी के सहारे घर में घुसकर मेरी बेटी चांदनी बेगम को पिस्तौल दिखाकर अपहरण कर लिया।