2021/03/18

समस्तीपुर में गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस किया छापेमारी ,73 कार्टन शराब बरामद

SAMASTIPUR : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर मठ से मंगलवार की देर रात पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक कंटेनर पर लदी अंग्रेजी शराब बरामद की। 

एक कारोबारी को भी गिरफ्तार करने में सफलता पायी।जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस देर रात गश्ती कर रही थी। 

गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि शराब से लदी कंटेनर गाड़ी गोपालपुर मठ के समीप शराब उतार रही है। 

त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह सहित कल्याणपुर पुलिस ने छापेमारी कर अंग्रेजी शराब को जब्त कर लिया। मौके से एक कारोबारी भी पकड़ा गया। यह हरियाणा निर्मित शराब बताई गई है जो 73 कार्टन में कल 657 लीटर शराब थी। 

POLICE ने बताया कि कारोबारी की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ही अजना गांव निवासी सुखदेव राय के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है।जिससे पूछताछ कर अन्य कारोबारी का पता लगाया जा रहा है।