SAMASTIPUR : कितना भी प्रयास कर लें सरकार बिहार में शराब तस्करी रुकने का नाम नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर विगत दिनों मध्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए 5 घंटे का विशेष अभियान चलाया गया।
सिघिया थाना की पुलिस ने छापेमारी कर मंगलवार की रात महरा गांव के निकट आरा मिल चौक से एक कंटेनर से 169 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है।
बताया जाता है कि गश्ती के दौरान कुशेश्वरस्थान थाना की ओर से एक कंटेनर गाड़ी आ रही थी जो पुलिस को देखकर भागने लगी। पुलिस ने शक होने पर खदेड़कर गाड़ी को पकड़ा।
जांच के दौरान सिघिया थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने अपनी टीम के साथ दो कारोबारी को धर दबोचा। इसमें एक चालक है जिसका नाम इमाम तथा पिता का नाम रईस है।
वह उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिला के सिधौली थाना के बैट गांव का रहने वाला है। जबकि दूसरा कुशेश्वरस्थान के परमेश्वर यादव का पुत्र अकलू यादव है।
POLICE ने बताया कि शराब लदी कंटेनर हरियाणा नंबर की है। पुलिस से बचने के लिए धंधेबाज ने बंद कंटेनर का उपयोग किया। जिससे पुलिस को शक ना हो। कंटेनर से 1568 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।
इसकी लागत करीब 8 लाख रुपए है। POLICE ने बताया कि पूछताछ करने पर कारोबारी ने बताया कि कुशेश्वरस्थान थाना के तिलकेश्वर पहुंचाने जा रहा था।
पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपित से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।