SAMASTIPUR : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ स्थित विश्वकर्मा चौक के समीप समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मंगलवार की देर शाम मालवाहक ऑटो एवं बाइक की टक्कर में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गोहदा रुपौली निवासी रामनारायण सहनी के पुत्र प्रमोद सहनी (30) एवं घायल की पहचान उसी गांव के कुंवर सहनी के पुत्र पंकज सहनी ( 25) के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार उक्त दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर अपने घर से मंगलवार की देर शाम किसी आवश्यक काम से हरपुर एलौथ के लिए निकले थे।
इस बीच हरपुर एलौथ स्थित विश्वकर्मा चौके समीप समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ पर विपरीत दिशा से आ रहे मालवाहक ऑटो से उसकी भिड़ंत तो हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस ने मृतक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भेजा गया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।