2021/03/25

समस्तीपुर में भारी मात्रा में शराब बरामद,ट्रक से 720 कार्टन शराब जब्त,ड्राइवर ,खलासी और कारोबारी पुलिस को देख भागा

SAMASTIPUR :  समस्तीपुर जिले हसनपुर थाना क्षेत्र की बड़गांव पंचायत अंतर्गत शभेपुरा गांव में रेलवे पुल के समीप मंगलवार की रात एक ट्रक के तहखाने से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है।

पुलिस उपाधीक्षक शहरियार अख्तर ने बताया कि एसपी के द्वारा दी गई कि होली पर्व को लेकर हसनपुर में अंग्रेजी शराब की बड़ी बड़ी खेप पहुंचने वाली है।

थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी को तुरंत हसनपुर थाना क्षेत्र के सभी मार्गो पर पुलिस गश्त तेज करने कहा कहा गया। इसी क्रम में मंगलवार की रात करीब 12.30 बजे सहायक अवर निरीक्षक जितो यादव, अजित कुमार त्रिवेदी, विजय कुमार सिंह आदि पुलिस पदाधिकारी रात्रि गश्ती में जुट गए। 

इसी बीच थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी को गुप्त सूचना मिली कि हसनपुर-सकरी निर्माणाधीन बड़ी रेल लाइन के पुल के निकट एक ट्रक से डिलीवरी के लिए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब उतारा जा रहा है।सूचना मिलते ही पहुंचकर ट्रक को जप्त कर लिया गया। 

उसकी तलाशी ली गई तो तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। बताया जाता है कि पीछे से चिकनी मिट्टी की बनी ईट लदी थी। आर जे -14 जीएच 1029 नम्बर की ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

चालक और उपचालक और कारोबारी भागने में कामयाब रहा। ट्रक से 720 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। डीएसपी ने बताया कि छापेमारी दल में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मामले में दो तस्करों की पहचान कर मामला दर्ज किया गया है।