2021/03/27

समस्तीपुर : दलित टोला के 60 घर भीषण आग की लपेट से राख,चार बकरी जलकर राख ,एक गाय व एक भैंस आग में झुलसी

SAMASTIPUR :  समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत टभका पंचायत के वार्ड संख्या एक अंतर्गत पछियारी टोला के सीमा व मोहम्मदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 8 अंतर्गत दलित टोला में आग लगने से लगभग 60 परिवारो का  घर जल कर राख हो गया। साथ ही घर में रखे जेवर,कपड़े,अनाज बर्तन सहित 4 बकरी जिंदा जलकर राख हो गई।

 आग इतना भयावह रूप लिया की लपटें बढ़त-बढ़ते घर  को अपने चपेट में ले लिया। वहीं आग लगने की सूचना प्राप्त होने के बाद विभूतिपुर प्रशासन एवं अग्निशमन दस्ता सहित दलसिंहसराय अनुमंडल एवं रोसड़ा अनुमंडल के अग्निशमन की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया । 

हालांकि तब- तक आग ने कई घर को अपनी आगोश में लील लिया था। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभु सदा जो अपनी बेटी की शादी के लिए 36 हजार  रुपए रखे थे। वह भी जलकर राख हो गया। इस अगलगी में बदामिया देवी,मिथिलेश सदा, बबलु सदा,मंगल सदा,विमल सदा सहित निकट के कई लोगों का घर आग अपनी आगोश में ले ली। वहीं प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि वहां पर सक्रिय दिखे।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट