PATNA : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि मैट्रिक रिजल्ट की तैयारी चल रही है। मूल्यांकन समाप्त हो चुका है। रिजल्ट तैयार हो रहा है। अप्रैल के पहले सप्ताह में मैट्रिक का रिजल्ट जारी हो सकता है।
इससे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड या बीएसईबी) ने 10वीं परीक्षा की 'आंसर की' 20 मार्च 2021 को जारी कर दी थी। इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 22 मार्च तक का समय दिया गया था। एक्सपर्ट्स द्वारा सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद ही परिणाम जारी किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में मैट्रिक के टॉपर वेरिफिकेशन, मेरिट लिस्ट, टॉपरों की कॉपियों की री-चेकिंग जैसे कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। टॉपरों से इंटरव्यू में कॉपी में लिखे उत्तरों से जुड़े सवाल ही पूछे जाते हैं। इंटरव्यू भी विषय एक्सपर्ट्स के द्वारा ही लिया जाएगा। इंटरव्यू की ये प्रक्रिया जल्द ही संपन्न हो सकती है। टॉपरों के इंटरव्यू व वेरिफिकेशन होने के बाद रिजल्ट की डेट जारी कर दी जाएगी।
परीक्षार्थी नतीजे onlinebseb.in व biharboardonline.bihar.gov.in पर भी चेक कर सकेंगे।
26 मार्च को जारी हुआ इंटर रिजल्ट, जानें कैसा रहा