2021/03/27

समस्तीपुर : युवक के पिता ने लगाया मर्डर का आरोप ,जांच में जुटी पुलिस

SAMASTIPUR :  समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत  कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी मृतक सिकंदर कुमार चौधरी के पिता दीपक चौधरी ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा कि मेरा पुत्र सिकंदर कुमार चौधरी 24 मार्च को रात्रि में खाना खाकर प्रत्येक दिन की तरह अपने दुकान जो समर्था जाने वाली सड़क जो टावर के पास है। जहां सोने गया था। 25 मार्च के सुबह जब दुकान खोलने गया तो देखा दुकान बंद है। 

दुकान में झांक कर देखा तो मेरे पुत्र के गले मे फांसी का फंदा रखा हुआ है। जब मैं अंदर घुस कर देखा तो पैर मिट्टी में सटा हुआ था। इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिला ।  ग्रामीणों के सहयोग से उसे नीचे किया गया। वहीं इसकी सूचना प्रशासन को दिया गया। जहां स्थानीय प्रशासन शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।

 मुझे जानकारी मिला है कि मेरा बेटा का प्रेम प्रसंग बगल के ग्रामीण अरविंद महतो की पुत्री बीमारी से चल रहा था। मुझे लड़की के पिता ने धमकी दिया था, कि तुम अपने बेटे को समझा लो नहीं तो जान से मार देंगे।

 एक दोस्त है। जिसका नाम प्रीतम कुमार है। मृतक के पिता ने दावा किया है कि मेरे पुत्र को अरविंद महतो, प्रीतम कुमार एवं कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा हत्या कर दुकान में लाकर टांग दिया है। अब देखना यह है कि विभूतिपुर पुलिस प्रशासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार क्या पत्रकारों को जानकारी देने वाली है।


वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट