शराब धंधेबाजों के खिलाफ डीएम के निर्देश पर पिछले दो दिनों से छापेमारी अभियान शुरू किया गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम ने फतुहा के नालंदा फैक्ट्री के बंद पड़े गोदाम में छापेमारी की।
इस दौरान गोदाम के अंदर से 490 कार्टून शराब जब्त की गई। बरामद शराब महंगे ब्रांड की है। मौके से पकड़े गये सन्नी कुमार नामक धंधेबाज से पूरे सिंडिकेट के बारे में उत्पाद विभाग की टीम पूछताछ करने में जुटी है।
बड़े पैमाने पर पकड़ी गई तस्करी की शराब के पीछे बड़े रैकेट का हाथ होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
शराब के इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के बारे में उत्पाद विभाग की टीम सब कुछ जानने का प्रयास कर रही है।
सूत्रों की मानें तो पूछताछ के बाद उत्पाद विभाग की टीम में इस रैकेट में शामिल बड़े धंधेबाजों के नाम का खुलासा कर सकती है।
वहीं पुलिस प्रशासन और उत्पाद विभाग की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर शराब धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि इससे पहले बाइपास थाने के पास मुर्गी दाना गोदाम से उत्पाद विभाग की टीम ने एक करोड़ रुपये से अधिक की शराब जब्त की थी।
SOURCE-HINDUSTAN