KISHANGANJ : किशनगंज में सोमवार की सुबह एक परिवार के लिए सदमे भरा है। मोहिउद्दीनपुर सलाम कॉलोनी के एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट होने से चार बच्चे समेत पांच की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, जिले के मोहिउद्दीनपुर सलाम कॉलोनी में सिलिंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह घटी।
घटना के बाद मौके पर पहुंची टाउन थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग को फैलने से रोका।
इस घटना में नूर आलम और उसकी बेटी 10 वर्षीय तोहफा प्रवीण, आठ वर्षीय शबनम प्रवीण, छह वर्षीय बेटा रहमत रजा और तीन वर्षीय बेटा मो. शाहिद की मौत हो गई। पुलिस ने पांचों के के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इस घटना में मृतक नूर आलम की पत्नी सहजादी बानो गंभीर रूप से घायल है।
उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। परिवार के स्वजनों और ग्रामीणों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सभी शोक में हैं।
सिलिंडर विस्फोट के बाद आग भयानक रूप से चारों ओर फैल गया। जोरदार विस्फोट से सभी दहल गए। यह चार बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सभी दहल गए हैं। हर कोई सकते में आ गया है।
रविवार रात को शहजादी बानो ने लकड़ी वाले चूल्हे पर खाना बनाई थी। खाना खाकर सभी लोग सो गए। इसके बाद सोमवार की सुबह चार बजे के आसपास सिलिंडर फटा।
घायल शहजादी बानो ने बताया कि शायद चूल्हे का आग पूरी तरह बुझ नहीं पाया था। जिस कारण धीरे-धीरे आग धधकते हुए चूल्हे से घर में पकड़ लिया।
सिलिंडर चूल्हे के बगल में रखा था। फूस के घर में आग पकड़ने के साथ-साथ सिलिंडर में भी आग पकड़ लिया।
सिलेंडर विस्फोट होते ही गहरी नींद से जागते ही वह खुद को आग से घिरी देखे। वह छोटे बेटे को लेकर भागने लगी। लेकिन तीन वर्षीया बेटा वापस घर की ओर चला गया।
धधकती आग ने उसे लपेटे में लिया। किसी तरह भागकर वह अपनी जाच बचा सकी। पति और बच्चों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।