2021/03/15

CM नीतीश के विधायक ने जमकर लगाए ठुमके, महिला कलाकारों के साथ मंच पर जमकर उछले...वीडियो वायरल

DESK : बिहार के गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। इंटरनेट मीडिया में लोग धड़ल्‍ले से इस वीडियो को पोस्‍ट कर रहे हैं। यह वीडियो लगातार शेयर हो रहा है।

 बताया जा रहा है कि वीडियो महाशिवरात्रि का है। इसमें विधायक गोपाल मंडल मंच पर नृत्‍य करने के दौरान खूब उछल रहे हैं। महिला कलाकार के साथ वे ताल से ताल मिलाकर नाच रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार, नवगछिया में गोपाल गोशाला स्थित जगतपति नाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर जागरण कार्यक्रम का आयेाजन किया गया था।  

कार्यक्रम  में गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल मौजूद थे।

 इस दौरान जब महिला कलाकार ने अपनी प्रस्‍तुति शुरू की तो वे रुक नहीं सके। वे भी मंच पर पहुंचे और महिला कलाकार के साथ जमकर ठुमके लगाए।

'मोन मगन भक्ति में ऐसन सारा बंधन तोड़ के, आज नैकी बहुरिया नाचे ललकी चुनरिया ओढ़ के', इस गीत पर विधायक ने महिला कलाकार का खूब साथ दिया। उन्‍होंने मंच पर डांस किया। वे खूब मंच पर उछले।हालांकि बिहार सुपरफास्ट खबर वीडियो की पृष्टि नहीं करता हैं

Source-dainik jagran