2021/03/16

3 बच्चों की मां आशिक संग फरार,पति जहर खाकर दी जान,पुलिस छानबीन में जुटी

DARBHANGA : दरभंगा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं जहां कमतौल थाना क्षेत्र के ततैया गांव में तीन बच्चों की मां के प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद महिला के पति जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई हैं।

बताया जा रहा हैं कि ततैला निवासी दुखहरण सहनी (45 वर्ष) ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। वह अपने घर में मृत पाया गया। ग्रामीणों की माने तो दुखहरण सहनी की पत्नी का गांव के ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध था।

 11 मार्च को उसकी पत्नी उसे व बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के संग फरार हो गई थी। पत्नी के घर छोड़ने के गम में दुखहरण सहनी ने खाना पीना छोड़ दिया था। लोगों का ताना नहीं सुने इसके लिए वह घर से बाहर भी नहीं निकलता था। आसपास के लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह गहरे अवसाद में चला गया। पुलिस ने बताया उसकी पत्नी का प्रेम संबंध में घर छोड़ने की बात भी सामने आई है।

अंत में आत्मग्लानि से बचने के लिए उसने जहर खा ली। इससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार वह बीमार भी रहता था। उसकी माता पिता पहले ही मर चुके हैं। भाई भी बाहर रहता है। उसके तीन पुत्र अखिलेश कुमार (12 वर्ष), मिथिलेश कुमार (10 वर्ष) एवं सुरेश कुमार (8 वर्ष) है। 

 उधर, मां के घर छोड़ने और पिता की मौत के बाद तीनों बच्चे असहाय स्थिति में बस रो रहे हैं। गांव के लोग और पड़ोसी बच्चों को संभालने में लगे हैं। उसकी मौत के बाद भी उसकी पत्नी की घर वापस नहीं आई है।