2021/03/16

समस्तीपुर में युवक की मर्डर,हत्या मामले में 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले नागरबस्ती-वारिसनगर मार्ग के मधवा पोखर के समीप से सोमवार की सुबह शव बरामदगी मामले में मंगलवार को थाना मेंं नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 इस संबंध में मुफ्फसिल थाना अंतर्गत कर्पूरीग्राम पितौझिया निवासी ठाकुर चन्द्रशेखर सिंह उर्फ सन्नी (मृतक) की पत्नी श्रुति सिंह का कहना है कि वह अपने पति और डेढ वर्ष के पुत्र के साथ घर पर थी। 

इसी दौरान रविवार को दिन के 10 बजे उनके पति के चचेरे भाई ठाकुर विक्रम सिंह और राधे मोहन सिंह दो अज्ञात व्यक्ति के साथ उनके घर पर आए और बोले कि साथ चलो। पूर्व में हुए मुकदमें में सुलह की बात करनी है।

 यह सुनकर उसके पति अपना मोबाइल और मोटरसाइकिल लेकर चारों के साथ चले गए। वहीं संध्या तक वापस नही आने पर मोबाइल पर फोन करने पर स्वीच ऑफ बताने लगा। अगल-बगल खोजने पर कहीं कुछ पता नही चला। 

फिर सुबह उक्त स्थल पर एक शव बरामदगी की खबर मिलने पर जाकर देखा तो गले में फंदा लगाकर हत्या को अंजाम देने का मामला सामने आया। उन्होंने पूर्व में भी उनलोगों के द्वारा जानलेवा हमला करने की बात कही है। 

इस मामले में चारो को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करते अनि इन्द्रजीत कुमार पाण्डेय को अनुसंधान हेतु मामला सौंपा है।