2021/03/13

प्रेमी युगल ने दी चेतावनी: प्रेमी संग भागी 2 बहनों ने सोशल मीडिया पर फोटो डाल कहा- हमलोग शादी कर चुके हैं

RANCHI : झारखंड के गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में एक हफ्ते पूर्व प्रेमी के साथ भागी दो नाबालिग सगी बहनों का अभी तक कोई खोजखबर नहीं मिल पाई है। हालांकि इस मामले में लड़कियों के पिता ने दो युवकों पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अभी दोनों प्रेमी युगल को बहुत जल्द सकुशल बरामद करने के दावा कर रही थी तभी दोनों प्रेमी युगल ने एक साथ शादी करने का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर पुलिस को सकते में डाल दिया है।


डुमरी में प्रेमी संग भागी दो नाबालिग सगी बहनों को निमियाघाट पुलिस एक सप्ताह बाद भी नहीं खोज पाई है। हालांकि इस मामले में लड़की के पिता ने दो युवकों पर अपनी पुत्रियों के अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अभी दोनों प्रेमी युगल को बहुत जल्द बरामद करने का दावा कर रही थी तभी दोनों प्रेमी युगल ने एक साथ शादी करने का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालकर पुलिस को सकते में डाल दिया।

बताया जाता है कि ईसरी बाजार स्थित अपने घर से 4 मार्च की रात दो सगी बहनें अचानक घर से गायब हो गई। लड़की के पिता ने 5 मार्च को थाना में आवेदन देकर रांगामाटी के अजय राणा और ईसरी के मिथुन पंडित पर अपनी दोनों बेटियों के अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था।

मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के घरवालों पर जब दबाब बनाया तो घरवालों ने पुलिस को लड़कियों के साथ दोनों युवकों को पुलिस के समक्ष हाजिर करने का आश्वासन दिया था। घरवालों ने पुलिस को बताया था कि फिलहाल दोनों हैदराबाद में हैं और वे लौट रहे हैं।

पुलिस तीन दिनों तक इसका इंतजार करती रही परंतु दोनों प्रेमी युगल आज तक नहीं लौटे हैं। तीन दिनों तक दोनों प्रेमी युगल के आने का इंतजार करने के बाद अभी पुलिस आगे की रणनीति बनाने में लगी हुई थी तभी दोनों प्रेमी युगल एक साथ फेसबुक में अपनी शादी का वीडियो डालकर पुलिस को अचंभित कर दिया। 

वीडियो में दोनों प्रेमी युगल एक साथ एक मंदिर में शादी करते नजर आ रहे हैं और लिखा है कि प्यार किया तो शादी भी किया। थाना प्रभारी ने कहा कि प्रेमी युगल को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।