VAISHALI : मोहब्बत का ऐसा हाईवोल्टेज ड्रामा चला कि सुलझाने में पुलिस के पसीने छूट गए। थाने में दिन भर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और पुलिस देखती रही।
लड़की इस जिद पर अड़ी हुई थी कि आरोपी कॉन्स्टेबल उससे शादी करे. उसका कहना था कि शादी करो, मैं एफआईआर नहीं करूंगी. दरअसल, पूरा मामला फेसबुकिया प्यार का है.
पटना की रहने वाली 11वीं की छात्रा और आरोपित कॉन्स्टेबल की फेसबुक पर बातचीत शुरू हुई थी. लड़की का आरोप है कि आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर एक साल तक उसका यौन शोषण किया. लेकिन जब शादी की बात आई, तो वो मुकर गया.
ऐसे में बुधवार को वो हाजीपुर महिला थाने पहुंची और कॉन्स्टेबल की शिकायत की.
मामला गंभीर देखते हुए महिला एसएचओ ने आरोपित कॉन्स्टेबल को तलब की. बुलावे पर वह थाने पहुंचा. उसके बाद जो ड्रामा शुरू हुआ, उसकी किसी ने कल्पना नहीं कि थी.
लड़की शादी की जिद पर अड़ गयी. कई बार एफआईआर करने कहने के बावजूद लड़की एफआईआर करने को तैयार नहीं हुई. उसकी यही जिद थी, कि कॉन्स्टेबल उससे शादी करे क्योंकि उसने एक साल तक उसका यौन शोषण किया है.
देर रात तक हंगामे के बाद बड़ी मुश्किल से लड़की के परिजनों का पता लगाया और उन्हें थाने बुलाया. थाने बुलाने के बाद उन्होंने लड़की को परिजनों को सौंप दिया. वहीं, आरोपित पुलिस कर्मी को लिखित शर्तनामा बनवा कर पुलिस लाइन भेज दिया.
इस पूरे मामले में आरोपित कॉन्स्टेबल ने कहा कि फेसबुक पर लड़की से मुलाकात हुई थी. एक साल से बातचीत हो रही थी. हम सिर्फ बात करते थे, हमारे बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं था.