2021/03/13

समस्तीपुर : खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से दो लोगों की मौत,बचाने के दौरान 3 जख्मी...गांव में मातम का माहौल

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं। जहां खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि बचाने के दौरान 3 अन्य लोगों को भी करंट का झटका लगा और वे घायल हो गये। 

घायल लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज जारी है। घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के पांचूपुर गांव की है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। गांव के लोग भी काफी सदमे में हैं।

घटना का कारण खेत में सिचाई के दौरान मोटर में करंट आ जाने से सिचाई कर रहें दो व्यक्ति की मौत हो गई उसी दौरान बचाने के प्रयास में बच्चे भी झुलस गये दोनो घायल बच्चे को रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक किसानों में खुशी लाल महतो और शिवजी महतो
बताया जा रहा हैं। जबकि राम विनोद महतो का पुत्र नीतीश (11) एवं अन्नु (5) बिजली की करेंट से जख्मी हैं।

 2 लोगों की हुई मौत से कोहराम मच गया है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।इस घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई हैं।