SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं जहां मोहिउद्दीननगर में शराब धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
बावजूद कहीं न कही से शराब मिल ही जाती है। सोमवार को कल्याणपुर बस्ती पूरब पंचायत सहित कई जगहों पर पुलिस ने सघन छापेमारी की। जिससे धंधेबाजों में हड़कंप मच गया।
इस दौरान पुलिस को कल्याणपुर बस्ती गांव में एक खेत से 06 कार्टन में रखे 67 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि उक्त खेत में शराब किस धंधेबाज था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार लगातार छापेमारी चल रही है।