2021/03/16

समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव,घर से बुलाकर युवक को मारी गोली...पुलिस छानबीन में जुटी

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं जहां नगर थाना क्षेत्र के पेठियागाछी के निकट सोमवार देर रात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान बहादुरपुर निवासी शिवनाथ प्रसाद के 30 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को सदर अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जिसके बाद शहर के एक निजी क्लीनिक में उपचार कराया जा रहा है। घटना के संबंध में जख्मी के स्वजन कुछ बताने से परहेज कर रहे है। 

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने फोन कर घर से बुलाया। इसके बाद बातचीत के दौरान गोली मारकर जख्मी कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जुटे।

 इसी बीच बदमाश भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जख्मी की कमर के पास पेट में गोली लगी है। थानाध्यक्ष अरुण राय ने बताया कि पुलिस मामले की जाच मे जुटी है।