KHAGARIA : बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है। जहाँ नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैण्ड के निकट से एसटीएफ, टाउन व मुफ्फसिल थाना पुलिस द्वारा मंगलवार की शाम की गई संयुक्त कार्रवाई में अंतराज्यीय हथियार तस्कर को अवैध हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि हथियार तस्कर अवैध हथियारों के जखीरा का डिलवरी लेने के लिए खगड़िया आया था।
इसी दौरान पूर्व से सादे लिवास में तैनात पुलिस बल के जवानों ने तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर बताया कि अंतराज्यीय तस्कर पश्चिम बंगाल के मालदह जिले के गोपालनगर कालीचक के जहांगीर आलम के बेटे अबू सलीम, बलुआही वार्ड संख्या 24 के आनंदी यादव के बेटे पिन्टू यादव व विनोद यादव के बेटे रौशन कुमार साह को गिरफ्तार किया गया।
इनके पास से 7.56 बोर का चार पिस्टल, 199 गोली, चार मोबाइल, तीन अतिरिक्त मैग्जीन और 1880 रूपए नकदी बरामद हुआ एवं एक YAMAHA बाइक को जब्त किया गया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के अपराधिक इतिहास को खंगला जा रहा है।
पुलिस देखकर भागने का कोशिश किया तस्कर
बताया जाता है कि अवैध हथियार तस्करों को जैसे ही एहसास हुआ कि वे लोग पुलिस से चारों तरफ से घिर चुके हैं। वैसे ही वे लोग भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस के मजबूत घेराबंदी के आगे उनलोगों की एक न चल सकी।
पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा था हथियार
सूत्रों की मानें तो अवैध हथियार का जखीरा खगड़िया से पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा था। पश्चिम बंगाल के अंतर्राज्यीय तस्कर अब सलीम खगड़िया से अवैध हथियार खरीदने के लिए आया था। दोनों ओर से डील पूरी हो गई थी। जैसे ही हथियार की आपूर्ति की गई। इसी दौरान पुलिस ने तीनों को धर दबोचा।
SDPO ने किया पूछताछ
पुलिस सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार हथियार तस्कर से सदर एसडीपीओ आलोक रंजन ने गहन पूछताछ भी की है। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वे लोग कहां से आए और कहां हथियार की डिलवरी देने जा रहे थे। इस गिरोह के मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए लगातार पूछताछ की जा रही है, जिससे जल्द से मुख्य सरगना की गिरफ्तारी हो सके।
कार्रवाही में शामिल सभी होंगे पुरस्कृत
वहीं पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्रवाई में शामिल पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बलों के जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा।
छापेमारी में रहे शामिल
वहीं छापेमारी के दौरान STF जवान के अतिरिक्त नगर थानाध्यक्ष राम स्वार्थ पासवान, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, नगर थाना के एसआई पवन कुमार समेत अन्य पुलिस बल के जवान तैनात रहे।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा