BHAGALPUR : भागलपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।रंगरा ओपी पुलिस ने एसटीएफ की मदद से दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुंगेर से हथियार तस्कर बड़ी मात्रा में हथियार लेकर आ रहे हैं, जिसकी खरीद-बिक्री रंगरा व पूर्णिया में की जाएगी।
सूचना के सत्यापन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, जिसमें रंगरा ओपी प्रभारी महताब खां व अन्य पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया।
कटरिया स्टेशन जाने वाली पक्की सड़क पर छापोमारी के दौरान मु. हैदर व ङ्क्षसकदर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में हैदर ने बताया कि वह हथियार व गोली पहुंचाने का काम करता है।
दोनों हथियार तस्कर के गिरोह का सरगना हैं, जो बिहार राज्य के विभिन्न जिलों में हथियार तस्करी का काम करते हैं। दोनों के विरूद्ध रंगरा ओपी में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई।