SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं। एक महंत की हत्या के बाद सनसनी फैल गई है। वारदात नगर थाना क्षेत्र की है। मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर रिंग बांध स्थित सिद्धाश्रम बड़ी कुट्टी के महंत को लाठी-डंडे से मारने के बाद गोली मार दी गई।
इस हमले में महंत हरि नारायण दास की मौत हो गई जबकि उनके सेवादार देवनंदन दास और पत्नी सुनीता देवी को भी लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया गया है।
महंत हरि नारायण दास शहर के रिंग बांध वार्ड 16 के रहने वाले थे। भूमि विवाद में यह घटना हुई बताई जाती है। एसपी अनिल कुमार ने हालांकि गोली लगने से हत्या की बात से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि मारपीट की घटना में महंत की जान गई है। नगर थाना क्षेत्र के रिंग बांध स्थित सिद्धाश्रम बड़ी कुटी के महंत से स्थानीय कुछ लोग मंदिर के कुछ हिस्से को हड़पना चाहते हैं। रास्ते को भरने का विरोध कर रहे थे। मंदिर के गड्ढे वाले हिस्से में मिट्टी भराई का काम सोमवार से शुरू हुआ है।
इस मामले में पड़ोस के ही तीन नामजद समेत 10 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।
घटना की सूचना पर सदर डीएसपी रमाकांत उपाध्याय,सर्किल इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव,नगर थानाध्यक्ष विकास राय समेत कई पुलिस पदाधिकारी पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए है।