2021/02/24

ब्रेकिंग : भरी पंचायत में दिव्यांग मजदूर की गोली मारकर हत्या..जाँच में जुटी पुलिस...मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में भरी पंचायत में दिव्यांग मजदूर की गोली मारकर हत्या सिंघौल ओपी थाना क्षेत्र के रचियाही कचहरी टोला वार्ड नंबर 4 की घटना मामला बेगूसराय जिले के सिंघौल ओपी क्षेत्र के रचियाही कचहरी टोला वार्ड नंबर 4 का है.

जहां मंगलवार की रात को बेखौफ अपराधियों ने एक दिव्यांग की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक सिंघौल ओपी क्षेत्र के शिबू पासवान के 54 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न पासवान है। जानकारी के अनुसार रचियाही कचहरी टोला शिव मंदिर के पास दिन में एक सड़क पीसीसी ढलाई का कार्य चल रहा था। गांव के बदमाशों ने काम रोक दिया था।स्वजनों ने उन्हें गंभीर हालत में उसे उठाकर निजी हॉस्पिटल लाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Police ने ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। हत्या में गांव के ही एक बदमाश का नाम सामने आया है, पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं अधेड़ की मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।