SUPAUL : बिहार के सुपौल में बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई है. जदिया थाना क्षेत्र में रजगांव जाने वाली सड़क पर एक अज्ञात कार ने 15 लोगो को रौंद दिया. दुर्घटना में 7 लोगों की हालत नाजूक बनी हुई है.
वही अज्ञात कार का अब तक कुछ भी पता नही चल सका है. सभी घायलों को पहले रैफरल अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया गया. यहां सभी का प्राथमिक उपचार दिया गया. इसके बाद सभी को सदर अस्पताल रैफर कर दिया गया.
घायलों के परिजनों ने बताया कि सभी लोग अपने दरवाजे के पास खडे होकर बातचीत कर रहे थे. तभी अचानक छातापुर की तरफ से आ रही एक कार ने सभी को रौंद दिया.
वहीं त्रिवेणीगंज एसडीएम शेख हसन ने बताया कि अज्ञात कार छातापुर की तरफ से एक व्यक्ति को टक्कर मार कर भाग रही थी. इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और जदिया के पास भी 15 लोगो को रौंद डाला. इधर जदिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फरार गाड़ी को नाकेबंदी कर पकड़ने की कोशिश की जा रही है