SAHARSA : बिहार के सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र में पुलिस बर्बरता का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कमर में पिस्तौल और बिना खाकी वर्दी के पहुंचे सलखुआ थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी लोगों से दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे हैं।
सीआरपीएफ जवान पिंटु यादव की महिला रिश्तेदार के अनुसार नागेन्द्र सिंह जब घर के अंदर जाना जा रहे थे तो उनसे कहा गया कि घर में महिलाएं रहती हैं। लेकिन कार्रवाई के दौरान एक भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थे। जिस बात को लेकर पूछताछ करने पर दारोगा बाबू भड़क गए और बिना वर्दी के सिविल ड्रेस में ही खाकी वर्दी का रौब दिखाने लगे।
धमकी देने लगे। जबकि घर में सीआरपीएफ जवान पिंटु यादव भी मौजूद थे। इसके बावजूद पुलिस पदाधिकारी धमकी देने लगे।
जबरदस्ती सीआरपीएफ जवान के शर्ट का कॉलर पकड़ लिया। जबकि बिना वर्दी के एक अन्य व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती कमर में हाथ डालकर घसीटने की कोशिश की गई।बिना वर्दी खाकी का रौब दिखाने पहुंचे पुलिसकर्मी, CRPF जवान का कॉलर पकड़ घसीटा, वीडियो वायरल#Bihar pic.twitter.com/Wlo8HmXVPl
— Hindustan (@Live_Hindustan) February 24, 2021
परिवार के सदस्यों की आरजू विनती का भी पदाधिकारी के ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। ऐसा लगा कि पुलिस किसी बड़े अपराधी की गिरफ्तारी करने पहुंची थी।
पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि पुलिस को कार्रवाई करने से कोई रोक नहीं रहा था। लेकिन जिस तरह बिना किसी महिला पुलिसकर्मी के पुलिस कार्रवाई करने के लिए घर के अंदर जाना चाहती थी इसपर आपत्ति जताई जा रही थी।
वहीं जेएसआई नागेन्द्र सिंह ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इंकार करते हुए बताया कि अपहरण मामले में दर्ज कांड संख्या 38/21 में कार्रवाई करने के लिए गये थे। वहां पर एक लड़का मौजूद था वह पूछने लगा कि कैसे आए। क्यों आए। बातों में उलझा कर महिलाओं को आगे कर दिया गया। आरोपी भी नहीं पकड़ाया। वहीं लड़के को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
Input-hindustan