2021/02/04

SSP ऑफिस में हुई प्रेमी युगल की शादी, 3 साल से चल रहा था मोहोब्बत..महिला सेल इंचार्ज ने बंटवाई मिठाई

DESK : बुलंदशहर में तीन साल तक चले प्रेम-प्रसंग के बाद शादी से इंकार करने पर युवती एसएसपी के पास पहुंच गई। युवक से शादी करने की इच्छा जताई तो उन्होंने युवक को भी पुलिस आफिस बुलवा लिया। पुलिस ने युवक को समझाया तो वह भी शादी के लिए राजी हो गया और वहीं दोनों ने एक दूसरे को माला पहना कर शादी कर ली। महिला सेल इंचार्ज ने मिठाई मंगवा कर दोनों का मुंह मीठा करवा कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया।

यह है मामला

थाना अहमदगढ़ के गांव बरहना की रहने वाली सुमन सोमवार दोपहर एसएसपी के पास पहुंची। बताया कि तीन साल से उसका प्रेम-प्रसंग हिमांशु के साथ चल रहा है। दोनों ने शादी का फैसला आपस में कर लिया था लेकिन अब हिमांशु ने शादी से इंकार कर दिया। फोन पर भी बात करने को तैयार नहीं है। एसएसपी ने महिला सेल इंचार्ज ओमलता यादव ने हिमांशु को आफिस बुलवाया और युगल को बैठा कर बात की। 

बातचीत में हिमांशु बोला कि वह शादी के लिए तैयार है। इसके बाद तुरंत ही माला व मिठाई मंगवाई गई। इंस्पेक्टर ओम लता यादव ने बताया कि, बिना किसी दबाव के दोनों ने पुलिस आफिस में ही शादी कर ली। 

हिमांशु व सुमन ने आशीर्वाद भी लिया और हिमांशु ने जीवन भर सुमन का ख्याल रखने का भरोसा भी दिलाया। इससे पहले 18 फरवरी को भी एसएसपी आफिस का यही कार्यालय शादी का गवाह बना था, तब सिपाही की उसकी प्रेमिका से शादी हुई थी।