BEGUSARAI : जिले में बढ़ते अपराध के बीच बदमाशों पर नकेल कसने के लिए सदर अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाकर 4 लूट कांड और दो गोली कांड के आरोपी 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 5 पिस्टल, सात कारतूस, लूटी गई 33 हजार रुपए, लूटी गई एक बाइक को बरामद किया है।
एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि एफसीआई ओपी के रेलवे कॉलोनी बिहट में बदमाशों के जमावड़े पर पुलिस ने छापेमारी की जहां से 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से तीन पिस्टल, तीन कारतूस 33 हजार रुपए बरामद किया है।
इन बदमाशों ने 18 जनवरी को एफसीआई ओपी क्षेत्र में बंधन बैंक कर्मचारी से एक लाख की लूट, 25 जनवरी को वीरपुर थाना क्षेत्र में बाइक की लूट, 28 जनवरी को गढ़हारा ओपी में फाइनेंस कंपनी के कर्मी से ₹57000 की लूट और गढ़हारा ओपी क्षेत्र में ही 16 दिसंबर को बंधन बैंक कर्मी से ₹76000 की लूट की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है।
इसके साथ ही 27 जनवरी को नगर निगम चौक पर किराना दुकान कर्मचारी को गोली मारने के मामले में चार बदमाशों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इस घटना में घायल अनिकेत कुमार के साथ 6 माह पूर्व क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हुआ था इसी विवाद को लेकर अनिकेत कुमार को चार लोगों ने सुबह-सुबह दुकान पर गोली मारकर घायल कर दिया था।
इस मामले में पुलिस ने 4 बदमाशों को दो देसी पिस्टल कारतूस और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है । इसके साथ ही 1 जनवरी को शहर में ही हर्ष कुमार मिश्रा को गोली लगी थी इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है इस मामले में दोनों दोस्त के बीच हथियार खेलने के दौरान गोली चली थी जिसमें हर्ष को गोली लगी थी।