2021/02/24

समस्तीपुर : आंगनवाड़ी सेविका चयन के लिए ....सर्वदलीय कार्यकर्ताओं ने SDO को दिया आवेदन

SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत आलमपुर कोदरिया वार्ड संख्या 14 में आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 46 पर सेविका चयन हेतु आम सभा आहूत प्रथम एवम द्वितीय बैठक मुकर्रर कर दी गई।वही अग्रिम बैठक 1 मार्च 2021 को होनी है।बता दें कि इस वार्ड में अनुसूचित जाति की बहुलता है।लाभुक परिवार भी है।लेकिन 28 फरवरी 2017 से सेविका पद रिक्त हैं।बता दें कि निदेशक के द्वारा फरवरी 2021 तक सेविका राम सहायिका चयन का कार्य पूर्ण करने का निर्देश भी जारी किया गया था।जिसके तहत आमसभा की तिथि भी निर्धारित की गई थी।

लेकिन इस केंद्र पर सेविका चयन के लिए दो बैठक नहीं होने के बाद बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण देव प्रसाद सिंह,माकपा माले के प्रखण्ड सचिव अजय कुमार,रालोसपा के प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज कुमार, वीआईपी के सरोज कुमार ठाकुर,राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव,कांग्रेस के रामाकांत चौधरी,लोजपा के शिवजी प्रसाद,जदयू के अशोक पटेल ने विभूतिपुर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को अनुसूचित जाति के सदस्यों को लाभ प्राप्त कराने में असक्षम बताते हुए बताया कि सेविका चयन के लिए कई बैठक हुई लेकिन विभागीय अधिनिष्ट पदाधिकारी रुचि नहीं रखते हुए चयन को कानूनी सम्मत पूर्ण करने में अपने कि अलग रखते हैं जो कहीं से भी न्यायोचित नहीं है।

इसी को सर्वदलीय कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर आलमपुर कोदरिया वार्ड संख्या 14 के केंद्र संख्या 46 पर सेविका चयन हेतु विशेष आम सभा आहूत कराकर अपने स्तर से समुचित कार्य वाई करने का अपील किया है।ताकि अभ्यर्थियों को लाभ का अवसर मिल सके।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट