2021/02/24

समस्तीपुर में पानी टॉवर बना शोभा की वास्तु..... सरकार के आदेश का कोई भी मतलब नहीं

SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के भरपुरा पटपारा पंचायत के वार्ड संख्या 4 में सरकार के महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय योजना के अंतर्गत बनी। वाटर टॉवर इस समय शोभा की वस्तु बनी हुई है।वैसे तो यह वाटर टॉवर का निर्माण पीएचईडी विभाग के द्वारा किया गया। 

जो लगभग एक साल बीत जाने के बावजूद भी इस वाटर टॉवर का जल सभी को नहीं मिल रही है।लोग परेशान है।वार्ड सदस्य पति वैद्यनाथ कुमार,भावी मुखिया प्रत्याशी भुवनेशवर सहनी,विजय कुमार, शिवजी कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि लोगों को इस वाटर टॉवर से कोई फायदा नहीं मिल रही है।

लोग कम वाटर लेवल वाले चापाकल से पानी पीने के लिए मजबुर है।जिससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ठिकेदार सिर्फ जल्द ही इसका लाभ मिलने और आकर मिलने का आश्वासन देते थे इधर आकर तो फोन भी नहीं उठाते हैं। आश्वासन देना भी बंद कर दिए।

काम भी पूर्ण नहीं हुआ है। वैसे तो इस पंचायत के अलावा पूरे विभूतिपुर प्रखण्ड की बात की जाय तो खासकर जिस पंचायत के जिस वार्ड में पीएचईडी विभाग के द्वारा वाटर टॉवर का काम कराया गया है।

लगभग कहीं भी काम पूर्ण अभी तक नहीं हुआ है।अभी भी 40% लोगों को सात निश्चय योजना के तहत नल का जल नहीं मिल पाया है।सरकार की ओर से कड़ी निर्देश के बावजूद भी काम में शिथिलता देखी जा रही है। आखिर इसका वजह क्या है ? यह एक अहम सवाल खड़ा कर रहा है।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट