2021/02/24

समस्तीपुर : आइसा और इनौस आगामी एक मार्च को करेगी विधानसभा का घेराव

SAMASTIPUR : शिक्षा,स्वास्थ्य एवं रोजगार को लेकर 1 मार्च को आइसा- इनौस के संयुक्त बैनर तले विधानसभा घेराव में ताजपुर से सेंकड़ों छात्र-युवा भाग लेंगे। इसकी सफलता को लेकर बुधवार को शहर के कस्बे आहर पंचायत के अरसद कमाल बब्लु जी के आवास पर आइसा- इनौस की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता इनौस प्रखंड उपाध्यक्ष मो. एजाज ने किया। 

बैठक का संचालन इनौस प्रखंड सचिव नौशाद तोहीदी एवं आइसा के प्रखंड सचिव,जीतेंद्र सहनी ने किया। बैठक में बतौर पर्यवेक्षक इनौस जिला सचिव आसिफ होदा एवं इनौस जिला अध्यक्ष राम कुमार मोजूद रहे।

मौके पर अरसद कमाल बब्लु,राशिद सदरी, 
मो. सज्जाद अहमद,मो. हसरुद्दीन,मो.असरफ जमाल, एकल्वय कुमार,संतोष कुमार, मो.कलीम परवेज़,मो.कलाम, मो.सकील,सोरेमुल होदा,मो. वाहीद होदा,चाॅद बाबु,एजाद सदरी,मो. सरफराज,मो.सोनूर मो. फरहादुल होदा आदि ने अपने- अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाने,पर्चा वितरण, पोस्टेरिंग, कोष संग्रह, ग्रामीण बैठक करने आदि का निर्णय लिया गया।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट