2021/02/25

समस्तीपुर में लड़की अगवा...परिजन ने बरामदगी की लगाई गुहार.....थाना पर FIR दर्ज

SAMASTIPUR : विभूतिपुर  थाना क्षेत्र के कोरबाधा टभका गांव का निवासी रामगुलाम सदा पिता नंदलाल सदा के द्वारा विभूतिपुर थाने में आवेदन देते हुए FIR दर्ज कराया गया है कि उनके ही ग्रामीणों के द्वारा उनकी पुत्री को को अगवा कर लिया गया है 

घर वापस नहीं आने के बाद उन्होंने अगले अगले दिन अपने कुछ ग्रामीणों के नाम दर्शाते हुए थाने में आवेदन दिया है। जिस पर 61/21 कांड संख्या दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुट गई है ।

प्राथमिकी में कहा गया है कि गत 17फरवरी को ही प्राथी की 16 वर्षीया पुत्री सरस्वती जी की मूर्ति विसर्जन जुलूस में शामिल होने घर से बाहर निकली थी जो वापस नहीं लौटी। बहुत ही खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिली।