2021/02/25

ब्रेकिंग : समस्तीपुर में चली गोली....रंगदारी नही देने पर युवक को मारी गोली...हॉस्पिटल में भर्ती

SAMASTIPUR : मोहीउदीननगर थाना क्षेत्र के बोचहा में गोली लगने के बाद गंभीर अवस्था मे जख्मी को सदर अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया जहाँ इलाज जारी है।

जख्मी की पहचान सोनू कुमार मिश्रा उम्र 35 वर्ष पिता बालमुकुंद मिश्रा जो वह वार्ड 10 के निवासी बताए जा रहे हैं।


जख्मी आरोप लगाते हुए बताया कि अजय कुमार सिंह उर्फ राजीव कुमार के द्वारा एक लाख की रंगदारी मांगी जा रही थी और बार-बार गोली मारने की धमकी दी जा रही थी ओए जख्मी के द्वारा गाए ना देने पर मंगलवार की रात्रि में दरवाजे पर बैठे सोनू कुमार को गोली मार दिया ।

जख्मी आसपास के लोगों ने इसकी सूचना थाने को दी मौके  मोहीउदीननगर पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है वही मोहद्दीनगर पीएसी में इलाज के दौरान स्थिति नाजुक देखते  हुए किया गया सदर गोली जख्मी के बाएं हाथ को छूते हुए निकल गई.

बोचहा गांव में मंगलवार की शाम एक युवक को गोली मारकर घायल कर देने के मामले में घायल युवक सोनू मिश्रा के फर्द बयान पर थाना में केस दर्ज किया गया है। इसमें गांव के ही अजय कुमार सिंह उर्फ राजीव सिंह को आरोपित किया है। सोनू मिश्रा ने दिए गए बयान में बताया है कि आरोपी हमसे एक लाख रुपए की रंगदारी की मांग करता था।

 इसे देने में हमने असमर्थता जताई। इसी आक्रोश में आरोपी ने घटना के दिन दरवाजे पर चढ़ कर मुझे गोली मार दी। बयान में यह भी आरोप है कि इससे पूर्व आरोपी ने कई बार फोन किया, लेकिन हमने उसका फोन रिसीव नहीं किया।

 जैसे ही दरवाजे पर निकले की पूर्व से घात लगाए आरोपी ने मुझ पर फायरिंग शुरू कर दिया। इसमें एक गोली मेरे बांह में लगी, हमने भागकर जान बचाई। प्रभारी थानाध्यक्ष रतन पासवान ने बताया कि फर्द बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।


पलटन साहनी संवाददाता समस्तीपुर की रिपोर्ट