SAMASTIPUR : मोहनपुर ओपी क्षेत्र के बिनगामा चौक के कमला मार्केट में अवस्थित एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र से सोमवार की दोपहर दो उचक्कों ने पिस्तौल के बल पर लगभग एक लाख पंद्रह हजार लूट कर फरार हो गए। ग्राहक सेवा केंद्र कर्मी राजीव कुमार ने बताया कि यह सेवा केंद्र अमेनिका कुमारी के नाम से है।
घटना के समय वह अपने कर्मी उजाला गुप्ता के साथ केंद्र में थे। उसी समय नकाबपोश दो युवक अंदर आए। इसमें से एक भीतर आ धमका और एक गेट के पास ठहर गया। दोनों ने पिस्तौल निकाली और केंद्र में जमा एक लाख रुपये लेकर पिस्तौल लहराता हुआ भाग निकला। दूसरी ओर ओपी अध्यक्ष पवन कुमार ने मामले को संदिग्ध बताते हुए तहकीकात करने की बात कही है।