2021/02/06

SAMASTIPUR : राम अशीष सिंह शिक्षक के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति- भूतपूर्व विधायक रामबालक सिंह

SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत मिश्रौलिया निवासी शिक्षक राम आशीष सिंह के आकस्मिक निधन से संपूर्ण जनमानस शोकाकुल हो गए। निधन की सूचना मिलते ही विभूतिपुर विधानसभा के पूर्व विधायक,जदयू युवा नेता रामबालक सिंह ने दिवंगत शिक्षक परिवार के व्यक्तियों को सांत्वना देते हुए कहा कि शिक्षक राम आशीष सिंह ज्ञान के अपार भंडार रहे।

इनके द्वारा दिए गए ज्ञान और मार्गदर्शन के कारण अनेक छात्र-छात्राओं ने बड़े-बड़े सरकारी एवं गैर सरकारी पदों पर जाकर क्षेत्र का नाम रौशन किया। आगे पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि शिक्षक राम अशीष सिंह के निधन से शिक्षा जगत में अपूर्ण क्षति हुई है। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एवं जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 वरिष्ठ संवादाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट