SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत समस्तीपुर रेल प्रशासन के द्वारा सिघियाघाट रेलवे स्टेशन के पूर्व नाम नरहन रेल परीक्षेत्र में रेल प्लाट पर अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों के दुकानों में आम सूचना नोटिस चिपकाया गया है। जिसमें यह आदेश दियाया गया है।
कि रेल परीक्षेत्र में अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण किए हुए रेल प्लॉट पर से अपना स्थान दिनांक 20 फरवरी 2021 से पूर्व व आवंटित रेल प्लॉट से ज्यादा भूमि पर से कब्जा किए हुए अपना स्थान को खाली कर दें।
अन्यथा सभी अतिक्रमण बलपूर्वक प्रशासन द्वारा हटा दिए जाएंगे एवं उन सभी अतिक्रमणकारियों के ऊपर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्लॉट धारियों एवं अतिक्रमणकारियों की होगी।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट