2021/02/06

SAMASTIPUR : वाटर टावर पर दिया आवेदन वार्ड सदस्य ने किया चैलेंज

SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड के साखमोहन वार्ड संख्या 8 निवासी राम उचित साह ने सरकार के महत्वाकांक्षी 7 निश्चय योजना के अंतर्गत बने नल जल योजना के वाटर टावर वार्ड सदस्य विष्णुदेव साह के द्वारा निजी जमीन मे बना देने का आरोप प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास लगाया। 

वहीं वार्ड सदस्य विष्णुदेव साह ने राम उचित साह के आरोप को गलत बताते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक आवेदन दिया। जिसमें आवेदक के द्वारा यह कहा गया कि मैं भूमिहीन मजदूर हूं। मजदूरी के लिए मैं बाहर गया। तब तक नल-जल टंकी मेरे निजी जमीन में बना लिया।

यह गलत है।इस नल-जल योजना के आमसभा में उचित साह उपस्थित थे। जिन्होंने अपना सहमति दिया। जो रजिस्टर में क्रम संख्या 81 पर हस्ताक्षर है।आगे उन्होंने अंचलाधिकारी विभूतिपुर को आवेदन देकर आरोप लगाया कि उन्हें 5 धूर केवाला जमीन प्राप्त है। जो पुरा हुआ है। 

वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि राम उचित साह प्राइवेट अमीन मंगा कर गलत ढंग से मापी करवा कर वाटर टावर में 10 करी जमीन निकाल दिया गया जो गलत है। यह आपत्ति वाटर टावर निर्माण के समय नहीं बल्कि 2 वर्ष के बाद लगाया जा रहा है।

वरिष्ठ संवादाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट