SAMASTIPUR : जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत विरनामा तुला पंचायत के वार्ड संख्या एक में बढ़ते हुए ठंड के मद्देनजर दर्जनों बंजारे परिवार के बीच प्रति परिवार एक-एक कम्बल का वितरण जिला पार्षद पति, सामाजिक न्याय समिति के सदस्य सह भाकपा माले प्रखंड सचिव महावीर पोद्दार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार ठाकुर के द्वारा किया गया।
मौके पर सभी बंजारे परिवार के सदस्य मौजूद थे।वहीं इसके आलावे देसुआ पंचायत में भी गरीबों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। मौके पर मुखिया पति मनोज कुमार दास एवं राम लैलून राय,पवन सिंह,फूलेन्द्र प्रसाद सिंह,राम बाबू राय,वार्ड सदस्य अनिल राय,नन्द किशोर राय, मंटून राय सहित दर्जनों महिला- पुरुष मौजूद थे।
वरिष्ठ संवादाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट