SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी सेविका सेविका की उपस्थिति में सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड सचिव का चुनाव किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किरण कुमारी ने की।
प्रखंड के केंद्र संख्या 183 के केराई के सेविका विनीता कुमारी को अध्यक्ष और आलमपुर कोदरिया के केंद्र संख्या 203 के सेविका अमृता कुमारी को सचिव पद के लिए चयन किया गया। जिस के मौके पर आशा कुमारी, अमर कुमारी, टूना कुमारी, सरिता कुमारी, कुमारी संगीता, पूनम कुमारी, सहित आदि सेविका मौजूद थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट