DESK : बिहार के छपरा जिला में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। छपरा जंक्शन के पास लाेकमान्य तिलक एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से पूरी तरह उतर गई हैं। ट्रेन जहां से ट्रैक बदलती है, वहीं से लोकमान्य तिलक पटरी से उतर गई है। अब तक जान-माल के नुकसान की ठोस सूचना नहीं है। दुर्घटना स्थल पर गहरा अंधेरा है। रेलवे के बड़े अधिकारी घटना स्थल की ओर निकल पड़े हैं।