SAMASTIPUR : हसनपुर निजी व सरकारी स्कूलाें में कोरोना संक्रमण के कारण पिछले 10 माह से बंद छठी से 8वीं कक्षा की क्लास रूम पढ़ाई साेमवार से शुरू हुई। सभी सरकारी स्कूलाें में कक्षा लगने लगी,लेकिन सभी निजी स्कूलाें ने ऑफलाइन पढ़ाई पर अभी निर्णय नहीं लिया है।
हर स्कूल में अभी पचास फीसदी छात्र ही राेज आएंगे। दाे छात्राें के बीच छह फीट की दूरी जरूरी हाेगी। सभी छात्राें काे मास्क पहनकर आना हाेगा। हर कक्षा की छुट्टी का समय अलग-अलग हाेगा ताकि गेट पर भीड़ न लगे।
रिपोर्ट-पलटन सहनी