SAMASTIPUR : हसनपुर थाना क्षेत्र के गंगा सागर पुल के निकट सोमवार की दोपहर टेम्पू व बाइक की सीधी टक्कर में टेम्पू चालक व बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।
दुर्घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंच घायलों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया जहाँ इलाज किया जा रहा है। घायलों की पहचान खगड़िया जिला के बेला निवासी विवेक कुमार व हसनपुर थाना क्षेत्र के बड़की रजवा निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई है।
रिपोर्ट-पलटन सहनी